{"_id":"6f45bb7778dc3b0515478f8f77795154","slug":"sp-promotion-of-women-in-government-biyalal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में महिलाओं की तरक्की : भइयालाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में महिलाओं की तरक्की : भइयालाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरामपुर में शुक्रवार को सपा महिला सभा ने महिला
विज्ञापन
चौपाल लगाई। सपा नेताओं ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसमें
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव और विशिष्ट अतिथि सदर विधायक
वीरसिंह पटेल रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार ने जनता से किए हर वादे
को पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की तरक्की और बेहतरी सपा सरकार में सबसे ज्यादा हुई है। 1090 वूमन पावर लाइन से महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार ने उठाई। सदर विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि महिलाओं की योजनाओं में सरकार ने किसी से भेदभाव नहीं किया है।
सभी वर्ग जाति की महिलाओं को इससे फायदा मिला है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष माया देवी जायसवाल ने कहा कि सपा सरकार की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है। कार्यक्रम को सत्यनारायण पटेल, मो. गुलाब खां, पवन सिंह पटेल, फराज खां, संगीता सेन, शम्सजहां, शकीना बानो, चमेलिया निषाद, चुनबादी वर्मा, रामश्री कोटार्य, राजाबेटी ने भी संबोधित किया।