फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP Patron's birthday celebrated as Resolution Day

चित्रकूट: संकल्प दिवस के रूप में मनाया सपा संरक्षक का जन्मदिन

Sun, 22 Nov 2020 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
SP Patron's birthday celebrated as Resolution Day
सपा मुखिया का जन्मदिन मनाने के दौरान मौजूद सपाई - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन सपाइयों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व सीएम के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव की अध्यक्षता में रविवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में सपा संरक्षक के जन्मदिन पर गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेताजी ने हमेशा गरीब, मजलूम, वंचित व शोषित समाज की आवाज को सड़क से सदन तक उठाने का काम किया है।
विज्ञापन

उनके विकास मॉडल में पंक्ति के आखिरी छोर में खड़ा व्यक्ति सर्वोपरि रहा। आज आतंकवाद, संप्रदायवाद व जातिवाद को कोई मुंहतोड़ जवाब दे सकता है, तो वह समाजवाद है। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि नेताजी की नीति व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विकासवादी सोच को हर व्यक्ति तक पहुंचाकर 2022 में सपा सरकार बनानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव आजाद भारत के वंचित व शोषित समाज की आवाज बनकर उभरने वाले पहले जमीनी नेता हैं। इस दौरान सपाइयों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल व रामसिंह पटेल, फराज खां, सत्य नारायण, गुलाब खां, कुबेर निषाद, अरशद खां, नरेंद्र यादव, चंदन कोटार्य, रजनीश जोशी, अजय तिवारी, मो. रसीद उर्फ चीनी भाई, निजाम सिद्दीकी, रामचंद्र वर्मा, सीताराम रैकवार, कुशल यादव व घनश्याम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed