फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP gave a check of Rs 50 thousand to the victim's family

Chitrakoot News: सपाइयों ने पीड़ित परिजनों को दिया 50 हजार का चेक

Thu, 24 Oct 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
SP gave a check of Rs 50 thousand to the victim's family
मानिकपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से भेजे गए 50 हजार रुपये का चेक आर्यनगर निवासी अंशू के परिजनों को सपाइयों ने सौंपा। इस पर पीड़ित परिजनों की आंखों में आंसू आ गये। सभी ने सपाइयों का आभार जताया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव के नेतृत्व में पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, पूर्व विधायक वीरसिंह पटेल, निर्भय गौतम, गुलाब खां, नरेंद्र यादव, श्याम बिहारी यादव व एजाज हसन सिद्दीकी आर्यनगर पहुंचे। स्थानीय अंशू खंगार के परिजनों को 50 हजार रुपये का राहत चेक सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस परिवार के साथ हुई घटना को संज्ञान में लेेकर पूरी जानकारी की थी। इसके बाद परिजनों को पार्टी कोष से मदद भेजी है। साथ ही परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 14 जुलाई को मोहर्रम के पलंग जुलूस के दौरान किसी विवाद पर पुलिस आर्यनगर निवासी अंशू खंगार को पकडक़र थाने ले गई थी। इसके बाद 15 जुलाई की सुबह उसका शव रेल पटरी के पास मिला था। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया था। बचने के लिए शव रेल पटरी पर फेंकने का भी आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है। एसपी अरूण कुमार सिंह ने प्रथम जांच के बाद लापरवाही मिलने पर थाना प्रभारी समेत सभी दरोगा व सिपाहियों को निलंबित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed