फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP from Chitrakoot Sadar, BJP alliance winner from Manikpur

चित्रकूट सदर से सपा, मानिकपुर से भाजपा गठबंधन विजेता

Fri, 11 Mar 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
SP from Chitrakoot Sadar, BJP alliance winner from Manikpur
चित्रकूट जिले में मतगणना के दौरान बैलेट पेपर के मतों की गिनती करते मतगणना कर्मी । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मानिकपुर सीट से भाजपा गठबंधन से अपना दल एस प्रत्याशी अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली महाराज ने सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल को एक हजार 48 मतों से हरा दिया। इस सीट पर लड़ाई काफी रोमांचक रही। यहां बसपा के बलवीर पाल तीसरे व कांग्रेस की रंजना पांडेय चौथे नंबर पर रहीं। वहीं सदर सीट से सपा प्रत्याशी अनिल प्रधान पटेल ने भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को 20 हजार 876 वोटों से हराया।
विज्ञापन

गुरुवार को राष्ट्रीय रामायण मेला सीतापुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। शुरुआत के 10 राउंड तक दोनों ही सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए रहे। तब तक भाजपाई खेमे में खुशी की लहर रही। 11 वां राउंड शुरू होते ही सदर सीट पर सपा प्रत्याशी तीन वोट से आगे निकल गए।
विज्ञापन

जिसके बाद भाजपाई खेमे में गुफ्तगू शुरू हो गई। जैसे-जैसे समय बीतता गया, साइकिल की रफ्तार तेज होती गई। अंतिम चक्र की गिनती के बाद करीब 20 हजार वोटों से सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इधर मानिकपुर सीट की मतगणना में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी अविनाश चंद्र द्विवेदी शुरूआत से ही बढ़त बनाए रहे। हालांकि बीच में कई बार सपा प्रत्याशी से उनका करीबी मुकाबला दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे सपा कार्यकर्ताओं में जीत की उम्मीदें भी उछाल मारती रहीं लेकिन आखिरी चक्र पूरा होने के बाद अविनाश ने एक हजार 48 वोटों से जीत दर्ज की। मतगणना खत्म होने के बाद विजेता प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। देर शाम सदर सीट की रिटर्निंग अफसर पूजा यादव ने अनिल को तथा मानिकपुर सीट के रिटर्निंग अफसर नवदीप शुक्ला ने अविनाश को प्रमाण पत्र सौंपा।

 चित्रकूट जिले में मतगणना के दौरान कडी सुरक्षा के बीच मौजूद गिनती कराते सभी दलों के पोलिंग एजेंट ?

चित्रकूट जिले में मतगणना के दौरान कडी सुरक्षा के बीच मौजूद गिनती कराते सभी दलों के पोलिंग एजेंट ?- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed