{"_id":"5ef8d45b8ebc3e42bf77fd95","slug":"sp-cycle-raily-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5681429158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा पदाधिकारियों ने निकाली साइकिल रैली, बताई सरकार की नीतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा पदाधिकारियों ने निकाली साइकिल रैली, बताई सरकार की नीतियां
विज्ञापन
फोटो- 9- साइकिल यात्रा पर निकले समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जिले की दोनों विधानसभाओं में पदाधिकारियों ने छह-छह के समूहों में साइकिल यात्रा निकाली।
रविवार को जिलाध्यक्ष अनुज यादव की अगुवाई में पदाधिकारियों ने साइकिल यात्रा निकाली। मुख्यालय से नारेबाजी करते हुए तरौंहा, पंडरी होकर डिलौरा गांव पहुंचे। ग्रामीणों के बीच समाजवादी रीति नीति पत्र बांटे। कहा कि नोटबंदी, जीएसटी से छोटे और मझोले व्यापारी बर्बाद हो गए हैं। जनता मंहगाई का दंश झेल रही है। कोरोना महामारी से निपटने में केंद्र व राज्य सरकार विफल है। प्रदेश में 70 हजार वाहन होने के बावजूद लोगों को पैदल चलना पड़ा। डीजल, पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से लोग परेशान हैं। कहा कि सपा शासनकाल में तीन सैकड़ा सब स्टेशनों का निर्माण कराया गया।
भाजपा सरकार में एक भी यूनिट बिजली उत्पादन नहीं हुआ। बेटियां सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर गुलाब खां, अरशद खान, अनुज निगम, अकील खान, अमृतलाल गुप्ता, सीताराम रैकवार, रामचन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे। इसी क्त्रस्म में मानिकपुर विधानसभा के बहिलपुरवा सेक्टर में नरेन्द्र यादव, कर्वी विधानसभा के कसहाइ सेक्टर में चंचलचित्त पटेल, रामनगर सेक्टर में राजा यादव, मऊ में सुभाष तिवारी, कर्वी माफी में गोरेलाल पटेल, इटवा में साहबलाल द्विवेदी की अगुवाई में साइकिल रैली निकाली गई। यह अभियान प्रत्येक बूथों में जारी रहेगा।