फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP,administration,DM,mela,sant gadge

दीपदान मेला को किया प्रांतीय मेला घोषित

Thu, 11 Mar 2021 10:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
SP,administration,DM,mela,sant gadge
चित्रकूट। धर्मनगरी में लगने वाले दीपदान मेला, भदई व सोमवती अमावस्या को प्रांतीय मेला शासन ने घोषित किया है। इस कारण मेला में श्रद्धालुओं के लिए अन्य सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। साथ ही नगर पालिका परिषद चित्रकूट की जिम्मेदारी भी बढ़ेंगी। अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने जिला प्रशासन को भेजे पत्र में कहा कि धर्मनगरी में दीपदान मेला, सोमवती व भदई अमावस्या का मेला लगाता है। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना होता है। प्रांतीय मेला घोषित करने के लिए सुझाव व आपत्ति मांगी गई थी। पर वे आए नहीं। इसलिए दीपदान मेला, सोमवती व भदई अमावस्या मेला को प्रांतीय मेला घोषित किया गया है। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया कि धर्मनगरी के विकास के लिए इन मेलों का प्रांतीयकृत होने से कई सुविधाएं बढेे़ंगी।
विज्ञापन

----
दीपावली पर्व में पांच दिवसीय
धर्मनगरी में दीपावली पर्व पर दीपदान मेला होता है जो पांच दिवसीय होता है। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसी तरह से भदई अमावस्या जो भादो माह में पड़ती है। इसमें ंतीन दिन का मेला लगता है। इसमें भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते है। इसके बाद सोमवती अमावस्या पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु कामतानाथ की परिक्रमा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed