फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sons for longevity worshiped Hlct

पुत्रों की दीर्घायु के लिए हलछठ पूजा की

Tue, 23 Aug 2016 10:49 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 23 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sons for longevity worshiped Hlct
मुख्यालय के कलेेक्ट्रेट मार्ग व राजापुर के बेराउर में पूजन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

जिले में हलछठ का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। पुत्र के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने हलछठ माता की पूजा की। बुंदेलखंड में मनाएं जाने वाले हलछठ पर्व की तैयारी के लिए महिलाओं ने एक दिन पहले से ही तैयारी करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


बाजार से कोढुवा खरीदने के साथ पूजा में लगने वाले विभिन्न अनाज, खिलौने व फलों की खरीददारी की। प्रात: काल अनाज को भुंजवाया गया। दोपहर को खरीदे गये मिट्टी के कोढुवा में कई तरह के अनाज को भरा गया। इसके बाद विधि विधान से पूजा की गई।
विज्ञापन


वृद्ध महिलाओें ने हलछठ माता के त्योहार मनाएं जाने के बारे में कहानियां सुनायी। पूजा समाप्त होने पर माताओं ने अपने पुत्रों के माथे पर पूजा में चढाया जाने वाला जल लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भौरी गांव की प्रधान आरती मिश्रा व पति मनीष मिश्रा ने गांव की गरीब महिलाओं को हलछठ पर्व मनाने के लिए अनाज व साड़ियां वितरित की। सूखे को देखते हुए सौ परिवारों को चना से लेकर अन्य अनाज उपलब्ध कराए।



 इस पर्व पर फसही के चावल व महुंअे की विशेष मांग रही। मान्यता है कि हलछठ के त्योहार के दिन जोता बोया अनाज महिलाएं नहीं खाती है। इस दिन फसही के चावल व महुंआ खाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed