{"_id":"64d131592fc47cc91f0a79fa","slug":"son-killed-his-mother-by-hitting-her-with-a-stick-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-843-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पुत्र ने मां की डंडे से मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पुत्र ने मां की डंडे से मारकर की हत्या
विज्ञापन
पुत्र ने मां की डंडे से मारकर हत्या की
अनाज बेचने पर मां ने लगाई थी फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे धारकुंडी थाना क्षेत्र के बदकन गांव में घर में रखा अनाज बेचने पर मां का पुत्र को डांटना भारी पड़ा। आक्रोशित पुत्र ने मां पर डंडे से कई प्रहार किये। इससे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। हमले के बाद भागे पुत्र को पुलिस ने दबोच लिया है।
बदकन गांव निवासी रामचरण कोल ने बताया कि उसके पुत्र रमेश कोल ने घर में रखा लगभग 50 किलो अनाज बाजार में बेच दिया था। सोमवार को जब मां प्रेमिया कोल मजदूरी कर लौटी तो उसे पता चला। उसने पुत्र को कडी फटकार लगाई और कहा कि घर में खाने के लिए अनाज रखा था। इससे नाराज रमेश ने मां को डंडे से मारा। कई बार सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में प्रहार किया इससे वह बेहोश होकर गिर गई। इसी बीच परिवार के अन्य लोग आ गए तो आरोपी भाग निकला। महिला को अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पिता की तहरीर पर धारकुंडी थाने में आरोपी पुत्र रमेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि हत्यारोपी को आला कत्ल के साथ पकड़ लिया गया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया।