{"_id":"5fe623b78ebc3e3d990cad27","slug":"son-in-law-attacked-his-mother-in-law-with-an-ax-chitrakutt-news-knp602105177","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः दामाद ने सास पर किया कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः दामाद ने सास पर किया कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
बरगढ़। थाना क्षेत्र स्थित कस्बे में ससुराल आए दामाद ने नशे में पत्नी के साथ मारपीट की, बीच बचाव करने आई सास पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
उसरी गांव निवासी लाल कोल पुत्र सखा कोल शुक्रवार को बरगढ़ कस्बे के स्टेशन के पास स्थित ससुराल आया था। यहां पर उसने शराब के नशे में पत्नी सीमा देवी को किसी बात पर लाठियों से पीट दिया। यह देख उसकी सास रन्नो देवी बीच-बचाव करने आई तो उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।
इसी बीच पड़ोसियों के पहुंचने पर दामाद भाग निकला। ग्रामीणों ने घायल को मऊ सीएचसी में भर्ती कराया है। वहां से डाक्टरों ने महिला को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया है। थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि इस मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।