फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Solve problems by sending notices to the parties

दोनों पक्षकारों को नोटिस भेजकर मामलों का कराएं निस्तारण

Mon, 16 Aug 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Solve problems by sending notices to the parties
चित्रकूट। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक मामलों का निस्तारण कराया जाए। यह बात सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश रवींद्र नाथ दुबे ने बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि लोक अदालत मामलों के निस्तारण का सर्वोत्तम माध्यम है, जिसमें निस्तारण से धन तथा समय दोनों की बचत होती है और आपसी मनमुटाव समाप्त हो जाता है। सभी विभाग वाद चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस प्रेषित कर अधिक से अधिक मामले को निस्तारित करने का प्रयास करें। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय को समय से नोटिस तामील कराने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव प्रथम अपर जिला जज, सतीश चंद्र द्विवेदी स्पेशल जज (एससी/एसटी) एक्ट नोडल अधिकारी लोक अदालत, गणेश प्रसाद सिंह अपर जिलाधिकारी, संजय कुमार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, विदुषी मेहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आशुतोष कुमार सिंह अग्रणी बैंक अधिकारी, संजय कुमार अग्रहरि तहसीलदार कर्वी समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed