{"_id":"61535ff18ebc3e08fe5d7075","slug":"snake-bite-kills-three-including-two-women-chitrakoot-news-knp65507741","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्प दंश से दो महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्प दंश से दो महिला समेत तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर/खोही(चित्रकूट)। जिले के अलग-अलग स्थानो में सर्पदंश से एक किसान व दो महिला की मौत हो गई।
जिले की सीमा से सटे नयागांव थानां क्षेत्र के कामतन की कलावती (45) मंगलवार की सुबह घर मे झाड़ू लगा रही थी। तभी उसे सर्प ने डस लिया। परिजन झाड़फूंक कराते रहे जिससे हालत बिगड़ गई। महिला को जिला अस्पताल लाए। जहा उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के एक पुत्र एक पुत्री है।
मानिकपुर कस्बे के शिव नगर मोहल्ले की संजू देवी (30) पत्नी सुनील को सोमवार की देर शाम सोते समय सर्प ने डस लिया। परिजन रातभर झाड़फूंक कराते रहे ,हालत में सुधार न होने पर मंगलवार को सुबह जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के चंद्रामारा गांव के किसान कौशल किशोर (46) सोमवार की शाम खेत मे चार लेने गया था। तभी उसे सर्प ने डस लिया। परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्र, एक पुत्री है। पत्नी प्रभावती का पति की मौत के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक कौशल के बड़े भाई भी बीते पांच वर्ष पूर्व सर्प के डसने से मौत हुई थी।