फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Smile on Tulsi Jayanti

तुलसी जयंती पर झांकियों की धूम

Sun, 30 Jul 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Sun, 30 Jul 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Smile on Tulsi Jayanti
शोभायात्रा निकली - फोटो : amarujala

संत तुलसीदास की जयंती उनकी जन्मस्थली राजापुर में धूमधाम से मनाई गई। कस्बे में  छात्र-छात्राओं ने शोभायात्रा निकाली। इसमें तुलसी, श्रीराम जानकी, हनुमानजी और मां सरस्वती की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। लोगों ने जगह-जगह झांकियों की आरती उतारी और प्रसाद चढ़ाया।

विज्ञापन


शोभायात्रा तुलसी जन्म कुटीर से शुरू होकर हनुमान मंदिर, सब्जी मंडी, तुलसी चौक नगर की प्रमुख गलियों से होते हुए तुलसी स्मारक पहुंची। रास्ते में समाजसेवी सुनील मिश्रा ने युवा वाहिनी कार्यालय के सामने झांकी की आरती उतारकर भक्तों को प्रसाद बांटा। इसके बाद भजन कार्यक्रम हुए। इसमें प्रेम प्रकाश दुबे (मुंबई) ने तुलसी के गउवा सखी भजन सुनाया। इस पर लोग भाव विभोर हो गये। आकाशवाणी छतरपुर के गायक दिनेश सोनी और संध्या सोनी ने तुलसी, रत्ना के प्रसंग बुंदेली में सुनकार लोगों को प्रेम रस से सराबोर किया था।
विज्ञापन

शाम को डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कार्यक्रम में संबोधित किया।

उन्होंने संत तुलसी दास के रामचरित मानस की प्रशंसा की। इसके बाद रामलीला का आयोजन हुआ। इस मौके पर शिवशंकर सिंह, धीरेंद्र सिंह, डॉ. कंचन, सुभाष अग्रवाल, उमेश केशरवानी, शिवपूजन गुप्ता भी मौजूद रहे। उधर, जन्मस्थली राजापुर में कुटीर वृंदावन से पधारे संत रामदास महाराज ने गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई। यहां 22 से 30 जुलाई तक रामचरित मानस नवान्हपरायण का पाठ किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन पर महाराज रामदास ने कहा कि संत तुलसी ने रामचरित मानस की रचना कर विश्व को सदाचार का पाढ़ पढ़ाया। मानस की प्रत्येक चौपाई महामंत्र का कार्य करती है। इसके अलावा नौ दिन तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम राजापुर दुर्गेश मिश्रा, तुलसी स्मारक समिति के उपाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा, शिवपूजन गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद वर्मा, सुभाष चंद्र अग्रवाल, विकास मिश्रा, उमेश केशरवानी, धीरेंद्र कुमार मिश्रा, लल्लू मोदनवाल व रघुनाथ द्विवेदी आदि शामिल रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed