फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Slogans on power cut, jammed

Chitrakoot News: बिजली कटौती पर की नारेबाजी, लगाया जाम

Tue, 18 Jul 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Slogans on power cut, jammed
चित्रकूट। शहर और तीर्थक्षेत्र में लगातार बिजली की आपूर्ति के दावे की पोल खुल गई। रविवार की दोपहर से रात दो बजे तक कई मोहल्लों में बिजली नहीं आई। इसके अलावा दो दिनों से शंकर बाजार के टूटे तारों को सही नहीं कराया गया। इससे आक्रोशित लोगों ने रात में शंकर बाजार चौराहे पर बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी कर जाम लगा दिया। एक घंटे तक बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शहर के शंकर बाजार चौराहे के पास बिजली का ट्रांसफार्मर रविवार की दोपहर दो बजे खराब हो गया। इसके बाद बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। रात 11 बजे तक बिजली नहीं आई तो सैकड़ों लोगों ने शंकर बाजार चौराहे पर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। युवकों ने बताया कि बिजली केे ट्रांसफार्मर के उपकरण आए दिन जल जाते हैं। बिजली के तार जर्जर हैं, जो टूट जाते हैं। इससे बिजली की आपूर्ति बंद हो जाती है। बिजली के उपकरणों को सही करने के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जाती है। मेला क्षेत्र से लेकर शहर के नई बाजार, पुरानी बाजार सहित तरौहा का यही हाल देखा जा रहा है। पुराने उपकरण व जर्जर तार लगे होने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो जाती हैं। बिजली न रहने से रात भर जागने के लिए शहर के निवासी मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

बजट आते ही शुरू होगा कार्य
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि जिले के पुराने उपकरण व जर्जर तारों को बदलने के लिए शासन ने 105 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया है। बजट आने पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed