फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sloganeering was done by placing the body in front of the shop, then the last rites were performed

Chitrakoot News: दुकान के सामने शव रखकर नारेबाजी, फिर हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 24 Jan 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 24 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sloganeering was done by placing the body in front of the shop, then the last rites were performed
फोटो-24 सीकेटीपी 12 आक्रो​शित भीड़ द्वारा लगाई आग में जलता इकट्ठा सामान। संवाद
चित्रकूट। बरगढ़ कस्बा में आयुष केसरवानी (13) का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान व्यापारियों ने दुकान के सामने शव रखकर नारेबाजी करते हुए अंतिम संस्कार रोकने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस के समझाने पर मान गए। पुलिस बल की मौजूदगी में आयुष का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे परिजन व्यापारियों के साथ घर से शव लेकर बाजार होकर श्मशान घाट के लिए निकले। परिजनों ने बाजार स्थित अपनी दुकान के सामने शव रख दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। व्यापारियों का कहना था कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी मुख्यमंत्री की ओर से शोक संवेदना तक व्यक्त नहीं की गई। साथ ही कोई जनप्रतिनिधि मौके तक नहीं पहुंचा है। इस बात से व्यापारियों में काफी नाराजगी रही।
विज्ञापन

व्यापारियों की मांग रही कि मुख्य आरोपी इरफान के भाई नौशाद के बरगढ़ स्थित घर में बुलडोजर चलाया जाए। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे एएसपी ने व्यापारियों को कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर व्यापारी अंतिम संस्कार के लिए माने। फिर करीब 12 बजे पिता अशोक ने बेटे को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
एसपी ने पुलिस बल के साथ कस्बे में की पैदल गश्त
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को बरगढ़ कस्बा में एसडीएम आरआर रमन, सीओ फहद अली, पीएसी व भारी पुलिस बल के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में उन्होंने कस्बा स्थित बाजार का भ्रमण कर व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

एसपी ने कहा कि किसी भी व्यापारी को डरने की जरूरत नहीं है। जांच निष्पक्ष तरीके से हो रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि मामले में जो भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की गलत हरकत या उकसाने का प्रयास करेगा, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। राजनीति के चक्कर में किसी के साथ हुई घटना की आग में रोटियां न सेकें। अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने लोगों से अपील की है कि घटना हुई है, परिवार के प्रति संवेदना रखें लेकिन किसी को भड़काने का प्रयास न करें।

फोटो-24  सीकेटीपी 12 आक्रोशित भीड़ द्वारा लगाई आग में जलता इकट्ठा सामान। संवाद

फोटो-24 सीकेटीपी 12 आक्रोशित भीड़ द्वारा लगाई आग में जलता इकट्ठा सामान। संवाद

फोटो-24  सीकेटीपी 12 आक्रोशित भीड़ द्वारा लगाई आग में जलता इकट्ठा सामान। संवाद

फोटो-24 सीकेटीपी 12 आक्रोशित भीड़ द्वारा लगाई आग में जलता इकट्ठा सामान। संवाद

फोटो-24  सीकेटीपी 12 आक्रोशित भीड़ द्वारा लगाई आग में जलता इकट्ठा सामान। संवाद

फोटो-24 सीकेटीपी 12 आक्रोशित भीड़ द्वारा लगाई आग में जलता इकट्ठा सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed