{"_id":"68224a6eeb0c86b80601debb","slug":"slapped-for-protesting-against-giving-5-kg-less-wheat-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-115815-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पांच किलो गेहूं कम देने के विरोध पर मारा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पांच किलो गेहूं कम देने के विरोध पर मारा थप्पड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के परदवां गांव के कोटेदार के पांच किलो अनाज कम देने पर युवक ने इसका विरोध किया। इस पर कोटेदार के पुत्र ने उसे दो थप्पड़ मारकर भगा दिया।
जानकारी होने पर आका्रेशित राशन कार्ड धारक परिवार के सदस्यों ने उलाहना दिया। इसके बाद लाठी डंडों से कोटेदार के पुत्र की पिटाई की। इसमें कोटेदार का पुत्र गंभीर रूप से घायल हुआ और भागकर जान बचाई।
पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रदवां गांव निवासी आशीष द्विवेदी के पुत्र यश ने बताया कि वह सोमवार को राशन की दुकान में कोटा लेने गया। पहले अंगूठा लगाकर घर बोरी लेने आया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि जब वह दुकान में पहुंचा तो उसे नियमानुसार 35 किलो गेहूं मिलना था लेकिन दुकान में मौजूद कोटेदार के पुत्र राजमंडल द्विवेदी ने उसे 30 किलो ही दिया।इसका विरोध कर पांच किलो और गेहूं देने को कहा।
इतने पर कोटेदार के पुत्र ने उसे दो थप्पड़ मारकर जाने के लिए कहा। यश ने घर जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी।
आक्रोशित यश के बाबा बोडेलाल, पिता आशीष द्विवेदी व दो अन्य भाई लाठी डंडा लेकर कोटे की दुकान पहुंचे। यश को मारने व पांच किलो गेहूं कम देने को लेकर उसे गाली देकर पीटना शुरु कर दिया। मारपीट के दौरान अफरा तफरी मच गई।
कोटेदार का पुत्र लहूलुहान हो गया। उसके परिजन पहुंचे और किसी तरह उसे बचाकर घर लेकर आए। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि कोटा रत्नधर द्विवेदी है। उसका पुत्र राजमंडल वितरण का काम करता है।
घायल राजमंडल की तहरीर पर आरोपी बोडेलाल, आशीष व उसके तीन पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल का मेडीकल परीक्षण किया गया है।