फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Six thieves caught stealing lakhs with cash and jewelry

Chitrakoot News: लाखों की चोरी करने वाले छह चोरों को नगदी व जेवरात के साथ दबोचा

Fri, 03 Feb 2023 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Six thieves caught stealing lakhs with cash and jewelry
फोटो-13- लाखों की चोरी करने वाले पकड़े गए छह चोर, चेहरे पर मास्क लगाए दो नाबालिग भी शामिल। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/राजापुर। राजापुर कस्बा निवासी प्रधानाचार्य के घर से हुई चोरी का खुलासा 72 घंटे में करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को तमंचों के साथ दबोचा है। कब्जे से चोरी के नकदी समेत लाखों के जेवरात बरामद किया है। सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं। इसमें दो नाबालिग हैं और एक नाबालिग इस घटना का मास्टर माइंड है। पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई कराएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को एसपी वृंदा शुक्ला ने पुलिस अघीक्षक कार्यालय के राघवसभागार में बताया कि राजापुर कस्बे के केदारनाथ जगन्नाथ महाविद्यालय खटवारा के प्रधानाचार्य जितेन्द्र द्विवेदी के घर से चोरो ने घर के पीछे जाली काट कर घर में रखे बीएड विभाग की फीस के 11 लाख 60 हजार रुपये समेत लगभग 24 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। इस पर उन्होंने तीन टीमें बनाकर चोरी के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

टीम ने 72 घंटे में चोरी की घटना का खुलासा किया है। बताया कि पकड़े गए आरोपी देविन टोला व सोनहरटी मोहल्ला निवासी दो बाल अपचारी के अलावा कभैरमबाबा हनुमानगंज का शीलू सोनकर, गोसाई पुरवा निवासी आकाश उर्फ अर्जुन सेन,सराय तलैया का रामबाबू मेहतर , हनुमानगंज निवासी अर्जुन मेहतर के कब्जे से 11 लाख 35 हजार नकद व 620 ग्राम सोने, 2 किग्रा चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। इनके कब्जे से एक देशी रिवाल्वर, चार तमंचे, दस कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों को एसपी ने बताया कि चोरों ने चुराई गई नकदी से 29 हजार रुपये खर्च कर दिया था। बताया कि पूरी घटना का मास्टर माइंड एक नाबालिग ही है। इन चोरों पर एक और चोरी की घटना का पर्दाफाश हुआ है। इन चोरों की क्रिया कलापों को लेकर समाज में डर है। इन पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा सकती है।

दोनों नाबालिगों के लिए बालिग के रूप में अदालत में केस चलाने की अनुमति अदालत से ली जाएगी। घटना का अनावरण करने पर टीम को 25 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। खुलासा करने वाली टीम में राजापुर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह, दरोगा रामवीर सिंह, मुख्य आरक्षी मुकेश सिंह परिहार, सर्विलास स्वाट टीम के आरक्षी रईश खा, जितेन्द्र कुशवाहा, प्रदीप कुमार द्विवेदी शामिल रहे।

फोटो-14- पकड़े गए चोरों से बरामद नगदी व जेवरात।  संवाद

फोटो-14- पकड़े गए चोरों से बरामद नगदी व जेवरात। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed