{"_id":"5fdb96368ebc3e41d7655c5b","slug":"six-crusher-sieze-chitrakutt-news-knp6005042120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: छह क्रशर सीज, आठ ओवरलोड ट्रक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: छह क्रशर सीज, आठ ओवरलोड ट्रक पकड़े
विज्ञापन
भरतकूप/राजापुर(चित्रकूट)। खनिज सामग्री के अवैध ढुलान व खनन को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक टीम ने राजापुर व भरतकूप क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण व सरकारी नियमों के विपरीत संचालित छह क्रशर को सीज किया गया और आठ बालू लदे ओवरलोड़ ट्रक पकड़े गए।
भरतकूप थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम को प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने आरओ घनश्याम के नेतृत्व में छापेमारी की। इस दौरान छह क्रशर मानकों के विपरीत चलते मिले। इन क्रशरों में पर्यावरण के नियमों का अनुपालन नहीं पाया गया है, जिसके चलते वे सभी सीज किए गए हैं।
उधर, राजापुर क्षेत्र के अर्की मोड़ पर एसडीएम राहुल विश्वकर्मा व जिला खनिज अधिकारी सनी कौशल ने थाना प्रभारी अनिल सिंह के साथ मिलकर अवैध खनन व ढुलान की शिकायत पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि चेकिंग के दौरान बालू लदे आठ ओवरलोड ट्रक पकड़े गए हैं। इन वाहनों में रवन्ना तो पाए गए, लेकिन ओवरलोड़ होने पर उन पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
इसी प्रकार राजापुर में यमुना नदी से चांदी घाट की ओर बालू ढुलान करने वाले ट्रकों से फसलों को हो रहे नुकसान की शिकायत कई किसानों ने एसडीएम से की है। एसडीएम ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच को भेजी गई है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।