{"_id":"67f16ef84a2e584b7a0d753e","slug":"sir-my-daughters-marriage-is-going-on-everything-is-going-to-be-ruined-chitrakoot-news-c-12-1-knp1055-1063387-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: साब मोय बिटिया के शादी कसत होई, सगला गल्ला बरगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: साब मोय बिटिया के शादी कसत होई, सगला गल्ला बरगा...
विज्ञापन
आग से जला घर।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। सरधुआ थाना क्षेत्र के भदेदू गांव में आग से 55 घर जलने की सूचना मिलने पर शनिवार की की रात नौ बजकर 15 मिनट पर प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भास्कर भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से बातचीत की। रो रहीं पीड़ित महिलाओं ने कहा कि कि साब सगला गल्ला बरगा... अब बिटिया की शादी कसत होई। कुछ मदद कराओ...। एडीजी ने सांत्वना दी। इसी बीच दो वृद्ध हाथ जोड़कर बोले या सब हमये जीवन मा कसत आए होई गा, हमार सगला गल्ला जर गा अब का खाब।
बता दें कि सरधुआ थाना क्षेत्र के भदेदू गांव में महुआ के बाग के पास स्थित अनुसूचित जाति की बस्ती में शनिवार को आग लग गई। इससे 55 घर जल गए। सूचना के ढाई घंटे बाद दमकल टीम पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दमकल टीम साढ़े तीन घंटे में आग बुझा पाई।
उन्होंने डीएम शिवशरणप्पा, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ जयकरन सिंह से घटना की जानकारी ली। हालत पर नियंत्रण होने पर पीड़ितों की मदद कराने के लिए कहा। डीएम ने बताया कि आग पर नियंत्रण के लिए पहले जिले की तीन दमकल गाड़ी मंगाई गई। बाद में कौशांबी फतेहपुर और बांदा से भी तीन दमकल गाड़ियां बुलाकर आग बुझाई गई। बताया कि अभी तक 31 प्रभावित घर की सूची तैयार हुई है। एसपी ने बताया कि सरधुआ, राजापुर समेत आसपास के पांच थाने की पुलिस टीम भी गांव में सुरक्षा व व्यवस्था के लिए मौजूद रहीं।
विज्ञापन
राख में तलाशते रहे गृहस्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधुआ/राजापुर। आग बुझते ही बेसुध परिजन रोते हुए अपने-अपने घरों के अंदर घुस गए। शायद कोई सामान बचा हो। तपती राख और सुलगती आग के बीच परिजन बची सामग्री तलाशते रहे। जले बर्तनों को उठाकर-उठाकर देखते रहे। पीड़ित लक्ष्मी, मनीचंद्र, बृजेश, रामबाबू, शिवकुमार, संतोष ने बताया कि आग लगने से पूरी गृहस्थी जल गई। राधेश्याम ने बताया कि हमारी गाय जिंदा जल गई। राकेश ने बताया कि बस्ती के पास ही खेत था। पांच बीघा फसल भी जल गई।
इनसेट
कई बार आग लगने की हो चुकीं घटनाएं
चित्रकूट। राजापुर क्षेत्र में आग लगने की कई बड़ी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इसमें अर्की सहित जमौली गांव के घर पूरी तरह जल गए थे। इसी तरह से जमौली पुरवा गांव में डाकू घनश्याम के साथ पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 घरों में आग लगने की घटना हो गई थी। दो दिन तक आग जलती रही थी। इससे घरों की गृहस्थी राख हो गई थी। (संवाद)
पीड़ितों को मदद का दिया आश्वासन
डीएम ने सभी पीड़ितों को शासन से आर्थिक व मकान दिलाने की मदद का भरोसा दिया। ग्राम प्रधान व कोटेदार को निर्देश दिए कि सभी पीड़ितों के खानपान व सुरक्षित ठिकाने की व्यवस्था करें। राहत शिविर लगाएं और पानी के टैंकर से जलापूर्ति कराएं। (संवाद)
आग बुझाने में पांच ग्रामीण झुलसे, भर्ती
राजापुर। भदेदू की दलित बस्ती में भीषण आग को बुझाते समय ग्रामीण विदेशी लाल (55), भूरी देवी (40), भुंडा प्रसाद (60), मीरा देवी (30) अनूप कुमार (40) झुलस गए हैं। इन्हें एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि इनमें अनूप की हालत गंभीर है। उधर, घटनास्थल पहुंचे डीएम व एसपी ने बताया कि आग से अभी तक 32 घरों को नुकसान होने की बात सामने आई है। अधिकारियों ने झुलसे ग्रामीणों का भी हाल जाना और डॉक्टर से बेहतर इलाज कराने के लिए निर्देश दिए। (संवाद)
आग से इनके घर जले
आग से हेमराज, राममूरत, लक्ष्मी, रामराज, मनीचंद्र, छेद्दा, राजेश, बृजेश, रामकरन, रामसूरत, चुन्ना, कंधाइया, रामबाबू, विश्वास, शिवकुमार, ढुनगू, संतोष कुमार, झबुआ, फूलचंद्र, भोंडा, हरिश्चंद्र, दसुवा, श्याम, नत्थू, राजकुमार, सुंदर, चुन्नी देवी, मनोज, राधेश्याम, राजेश, रमेश, भोंडू, अनुवा, विदेशी, अजय, कलमत, राजा, विजउवा, हौल्ला, दीपक, नानबाबू, रामप्रसाद, कुन्नू, चुनकू, झुल्लू, पप्पू, मनमरन, गुलाबचंद्र, अगनुवा, संतोष, रज्जन देवी, राकेश, अनुरूद्ध के घर जल गए। राजस्व टीम ने सर्वे में 31 लोगों के ही घर पूर्ण व आंशिक रूप से जलने की पुष्टि की है।