{"_id":"5f93127b8ebc3e9bc567c04b","slug":"sipahi-dies-of-dengue-chitrakutt-news-knp59027825","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: सिपाही की डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: सिपाही की डेंगू से मौत
विज्ञापन
अशोक कुमार- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी सिपाही की शुक्रवार को डेंगू से मौत हो गई। वह हमीरपुर जिले के बिंवार थाने में तैनात था। सिकरी गांव निवासी अशोक कुमार (31) पुत्र घसीटवा सन 2011 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था।
वह हमीरपुर जिले के बिंवार थाने में तैनात था। परिजनों ने बताया कि दस अक्तूबर को ड्यूटी के दौरान बुखार आने पर वह छुट्टी लेकर गांव आया था। परिजन 12 अक्तूबर को उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले गए थे।
वहां पर डेंगू की पुष्टि हुई और पांच दिन तक उसका इलाज चला। इसके बाद वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। बुधवार को परिजन सिपाही को कानपुर से गांव ले आए। शुक्रवार की सुबह फिर से सिपाही की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सतना लेकर जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मां महदेईया देवी ने बताया कि अशोक दो भाइयों में छोटा था। उसके दो बेटे हैं। वह एक साल से हमीरपुर में तैनात था। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।