फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shri Ram killed Ravana, echoed Jai Shri Ram

Chitrakoot News: श्रीराम ने रावण का किया अंत, गूंजे जयश्रीराम

Thu, 26 Oct 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram killed Ravana, echoed Jai Shri Ram
चित्रकट। दशहरा पर्व में शहर सहित कस्बों में रामलीला मैदान में श्रीराम व रावण युद्ध का मंचन किया गया। जिसमें श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त किया। शहर के पुरानी बाजार के धुस के मैदान में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंचकर श्रीराम के दर्शन कर आरती की। जिले के निवासी एक दूसरे से गले मिल दशहरा पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन

दशहरा पर्व में शहर के पुरानी बाजार के धुस के मैदान में राम व रावण मंचन का युद्ध हुआ। जहां श्रीराम ने रावण का वध किया। रावण वध के साथ ही दर्शकों की तालियां व जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। रावण के प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। पटाखोंं की आवाज से आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। उन्होंने श्रीराम की आरती उतार का कहा कि आज का दिन सभी बुराईयों को त्यागने दिन होता है। सभी लोग एक-दूसरे से मिलकर दशहरे के पर्व की बधाई देते हैं। भाजपा सरकार इसी तर्ज पर सबका साथ सबका विकास करने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर डीएम आनंद प्रकाश व एसपी वृंदा शुक्ला, सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, कोआपरेटिव चेयरमैन पंकज अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed