फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shopkeeper threw boiling oil on two children, condition critical

Chitrakoot News: दुकानदार ने दो बच्चों पर फेंका खौलता तेल, हालत गंभीर

Tue, 15 Aug 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper threw boiling oil on two children, condition critical
चित्रकूट। समोसे की दुकान पर शराब बेचने का आरोप लगाने पर भड़के दुकानदार ने खौलता तेल फेंक दिया। आरोप लगाने वाला युवक तो हट गया, लेकिन साथ खड़े उसके दोनों बच्चे खौलते तेल से झुलस गए। दोनों बेहोश हो गए। इससे खलबली मच गई। बच्चों को लेकर पिता अस्पताल पहुंचा। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के आने के पहले आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

मामला मऊ थाना क्षेत्र के बलौरा गांव का है। गांव के अमरनाथ कोटार्य ने बताया कि सोमवार को वह अपने बच्चों अमन (7) और चमन (4) को लेकर गांव के मोनू निषाद उर्फ बउआ की दुकान पर समोसा लेने गया था। दुकान पर शराब बेचने की जानकारी पर उसने दुकानदार को टोका।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि शराब बेचना बंद नहीं किया तो पुलिस से शिकायत की जाएगी। इससे भड़के दुकानदार ने कड़ाही में खौलता तेल उस पर फेंक दिया। वह तो हट गया, लेकिन खौलता तेल उसके बच्चों पर पड़ गया, जिससे वे बेहोश हो गए। इससे खलबली मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को मऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया।अमन को तो होश आ गया, लेकिन चमन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मऊ थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस को देखते ही दुकान छोड़कर आरोपी मोनू भाग निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि अमर नाथ की तहरीर पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed