फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shopkeeper's body found near railway track

रेलवे ट्रैक के पास मिला दुकानदार का शव

Wed, 16 Feb 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper's body found near railway track
बरगढ़ (चित्रकूट)। मानिकपुर-नैनी रेलवे ट्रैक के बरगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी के पास दुकानदार का शव मिला। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और पड़ोसी गांव के एक नेता पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि कुछ दिन पूर्व धान बिक्री के हिसाब को लेकर आरोपी नेता ने उसे धमकी दी थी। जीआरपी ने शव का पंचनामा किया है।
विज्ञापन

बरगढ़ थाना क्षेत्र के मनका निवासी दीपचंद्र केशरवानी (56) गांव में ही एक परचून की दुकान संचालित करता था। कई छोटे किसानों का अनाज खरीदकर उसे बडे व्यापारी को बेचता था। बुधवार की देर शाम को उसका शव कटैया रेलवे स्टेशन के रेल पटरी के पास मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट थी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर मृतक के दोनों पुत्र मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि पड़ोसी गांव के एक राजनीतिक दल के नेता व उसका पुत्र धान बिक्री के हिसाब में दबाव बनाकर रुपये मांग रहे थे। कुछ रुपये पहले से भी उधार लिए थे। यह रुपये मांगने पर उसे धमकी दी गई। मृतक के पुत्र अर्पित व दुर्गेश ने इस नेता पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जीआरपी मानिकपुर थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि आस पास के लोगों ने बताया है कि कटैया स्टेशन के पास मृतक व आरोपी नेता मौजूद थे। उसके कुछ देर बाद यह घटना की जानकारी मिली है। अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।

इसमें हत्या व खुदकुशी दोनों मामले हो सकते हैं। इसी प्रकार बरगढ़ थाना प्रभारी शिवमूरत यादव ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम गई थी लेकिन मामला जीआरपी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed