फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   shop and house fire

दुकान और घर में लगी आग

Sun, 22 May 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
shop and house fire
फोटो-8- आग लगने के बाद जले घर के पास मौजूद परिजन । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
सरैंया/चित्रकूट। मानिकपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़चपा के कबरा छेरिहाई मोड़ के पास रविवार को साइकिल रिपेयरिंग की दुकान मेें आग लग गई। दुकान में रखे टायर-ट्यूब सहित अन्य सामान जल गए। वहीं, रामनगर के अरक्षाबरेठी में घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन

दुकानदार कुंजी लाल ने सरैंया चौकी में तहरीर देकर पुरानी रंजिश में गांव के एक परिवार पर आग लगाने का आरोप लगाया है। आग से दो लाख से अधिक के नुकसान की बात कही है। चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना में जिले के रामनगर क्षेत्र के अरक्षाबरेठी गांव के पुरवा चौबेपुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते किसान बसंत लाल के कच्चे घर में आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घटना के समय किसान परिवार सहित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। आग से करीब तीन लाख के नुकसान की बात कही जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed