फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shooting bullets for illegal mining

गडौली घाट में अवैध बालू खनन को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां

Sat, 20 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shooting bullets for illegal mining
गडौली घाट में मानक के अधिक क्षेत्र नदी के उस पार से भी निकली जा रही बालू। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
पहाड़ी (चित्रकूट)। पहाड़ी थाना क्षेत्र के गड़ौली घाट पर बालू के अवैध खनन को लेकर गोलियां चल गईं। गोलियों की तड़तड़ाहट से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि इसमें किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के गडौली घाट के आसपास बसे ग्रामीणों ने शुक्रवार को बताया कि बागे नदी के दोनों ओर खनन के लिए आवंटित स्थल के अलावा कई अन्य स्थानों से बालू निकाली जा रही है। बताते हैं कि हर दिन 35 से 40 ट्रक बालू निकाली जा रही है। इससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। बताया कि बृहस्पतिवार की रात मुख्य पट्टाधारक के अलावा खुद को ठेकेदार बताने वाले तीन अन्य लोग अपने वाहनों में बालू का ढुलान करा रहे थे। इसी बीच नदी के बीच से दूसरे के क्षेत्र से बालू निकालने को लेकर विवाद हो गया। इससे दो पक्षों के बीच बंदूकें तन गईं और फिर हवाई फायरिंग भी हुई। गोलियां चलते ही मजदूर जान बचाकर भागने लगे। चालक भी अपने वाहन लेकर भाग निकले। कई मजदूर बाल-बाल बचे। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

इस मामले सदर एसडीएम पूजा यादव ने बताया कि उन्हें गोली चलने या विवाद की जानकारी नहीं है। जिला खनिज अधिकारी सन्नी कौशल ने बताया कि गड़ौली में पट्टा आवंटन हुआ है। विवाद की जानकारी नहीं है, लेकिन मानक से ज्यादा खनन की मौके पर जाकर जानकारी की जाएगी। उधर, पहाड़ी थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष तपेश मिश्रा ने बताया कि वहां शासन से पट्टा स्वीकृत है। अवैध खनन व परिवहन नहीं हो रहा है। गोली चलने या विवाद की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed