{"_id":"6186c9cf05a9e00f5a355497","slug":"shahrukh-and-salman-sold-in-donkey-fair-chitrakoot-news-knp6624459111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख में शाहरूख तो सलमान की कीमत सात लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख में शाहरूख तो सलमान की कीमत सात लाख
विज्ञापन
चित्रकूट के नयागांव में आयोजित अंतर्राज्यीय गधा मेला में फिल्मी स्टार सलमान के नाम का गधा।संवा?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। धर्मनगरी में दो दिवसीय एतिहासिक अंतर्राज्यीय गधा मेला का आयोजन हुआ। मेले में फिल्मी सितारों के नाम वाले गधे खूब महंगे बिके। शाहरुख और सलमान की कीमत तो लाखों में रही। हीरोइन के नाम से भी पांच से पचास हजार रुपये तक कीमत के गधे व खच्चर बिके।
नयागांव में लगे मेले में छत्तीसगढ़, एमपी के अलावा बिहार के कई जिले के गधे व खच्चर लेकर व्यापारी पहुंचे। इस बार के मेले में शाहरुख खान नाम कागधा सबसे ज्यादा दस लाख रुपये में बिका। सलमान खान नाम के गधे की कीमत सात लाख रुपये रही। मेले में ऋतिक, रणवीर, अक्षय, सैफ नाम के गधों की कीमत भी बढ़चढ़ कर लगाई गई। आयोजकों का अनुमान है कि इस बार गधा मेला में लगभग पांच करोड़ का व्यवसाय होगा।
औरंगजेब ने शुरू कराया था गधा मेला
चित्रकूट। गधा मेला की शुरूआत चित्रकूट में मुगल काल में हुई थी। इसे औरंगजेब ने शुरू कराया था। कहा जाता है कि एक बार शासक औरंगजेब के सैन्य बल ने घोड़ों की कमी हो गई थी। जिसको पूरा करने के लिए यहां गधा मेला लगाया गया था। जिसमें अफगानिस्तान से बिकने के लिए अच्छी नस्ल के खच्चर लाए गये थे। जिन्हें मुगल सेना में शामिल किया गया था। तब से चल आ रही मेला की यह परंपरा आज भी जारी है।

फिल्मी स्टार शाहरूख के नाम का गधा। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन