फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Seven people injured in road accidents

सड़क हादसों में सात लोग घायल

Mon, 21 Jun 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Seven people injured in road accidents
Seven people injured in road accidents - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बांदा जिले के अतर्रा निवासी फूलचंद्र (60), उनकी पत्नी बुटुवा देवी (50) और बांदा के ही कलिंजर थाना क्षेत्र के छितैनी गांव निवासी सुशील के साथ बाइक से जानकीकुंड अस्पताल जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पिकअप चालक को भी पकड़ लिया है।

एक अन्य घटना में रविवार शाम को सीतापुर के रानीपुर भट्ट के पास अनियंत्रित टेंपो पलटने से मुख्यालय के शंकर बाजार निवासी प्यारे, दुबारी गांव के अनिल, एसडीएम कालोनी निवासी गनपत सिंह और उनकी पत्नी सुनीता घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। सीतापुर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed