{"_id":"675344b304262c5cd703adaa","slug":"seven-died-due-to-fever-and-stomach-ache-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111511-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बुखार, पेटदर्द से सात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बुखार, पेटदर्द से सात की मौत
विज्ञापन
खोही/चित्रकूट। अलग-अलग स्थानों पर सात की बुखार, पेटदर्द व श्वांस की बीमारी के चलते मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के खोही गांव की संपत (25) शुक्रवार की सुबह झाडू लगा रही थी। अचानक बेहोश होकर गिर गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी गांव की मीना देवी पाल (50) की बुखार व पेटदर्द से तबीयत खराब होने पर पुत्र अक्षत अस्पताल लाया। जहां डाक्टर ने मृत की पुष्टि की। मृतक के पति ने बताया कि वह मजदूरी करने गया था। घटना की जानकारी होने पर जिला अस्पताल पहुंचा। उसके एक पुत्र है।
छेछरिहा खुर्द के खगेश यादव (55) मुख्यालय के बल्दाऊगंज मोहल्ले के प्रेमचंद्र चतुर्वेदी की हालत बिगडऩे पर दामाद नागेंद्र अस्पताल लेकर गया। जहां डाक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। मुख्यालय के तरौंहा के कल्लूराम माली की अचानक हालत बिगडऩे पर पुत्र क्षतिज अस्पताल लेकर गया। जहां उसकी मौत हो गई।
बूढ़ा सेमरवार गांव के शंकर यादव की भी बुखार व पेटदर्द से पीडि़त होने पर हालत बिगडऩे पर पुत्र अजीत जिला अस्पताल लाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा पहाड़ी थाना क्षेत्र के छेछरिहा बुजुर्ग गांव की सुभद्रा पाल को श्वांस की बीमारी होने पर तबीयत खराब होने पर पुत्र मान सिंह अस्पताल लेकर आया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शवों को घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया है।