{"_id":"6244a98c5471be665d04cbc5","slug":"seven-bighas-of-crop-ashes-from-the-fire-chitrakoot-news-knp6884315141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से सात बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से सात बीघा फसल राख
विज्ञापन
फोटो- 8- मरजादपुर के खेत में लगी आग से राख हुई फसल।
- फोटो : CHITRAKOOT
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बकटा बुजुर्ग गांव में आग से गेहूं की दो बीघे से अधिक फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। इसके अलावा सदर विकास खंड क्षेत्र के मरजादपुर गांव में खेत में आग से तीन बीघा गेहूं और दो बीघा अरहर की फसल जल गई। दोनो स्थानों पर आग से करीब पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
पहाड़ी विकास खंड के बकटा बुजुर्ग गांव में मुन्ना त्रिपाठी, पुष्पेंद्र और गीता के खेत में आग लग गई। इससे एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। बताया गया कि किसी ने महुआ बीनने के चक्कर में पत्ती में आग लगा दी थी, जिससे गेहूं की फसल जल गई।
इसी तरह सदर विकास खंड के मरजादपुर गांव के चुनवाद यादव की पांच बीघा की फसल जल गई। इसमें तीन बीघा गेहूं और दो बीघा अरहर की फसल शामिल है। ग्राम प्रधान कमला देवी ने बताया कि महुआ बीनने वाले पत्तियों में आग लगा देते है, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।