फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Settle more and more cases in Lok Adalat

लोक अदालत में निपटाएं अधिक से अधिक मामले

Sat, 23 Apr 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Settle more and more cases in Lok Adalat
फोटो- 3- लोक अदालत की तैयारी बैठक में मौजूद जिला जज व अन्य जज। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत सरल, सुलभ एवं सस्ते न्याय का सबसे अच्छा तरीका है।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों से लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर करने के लिए कहा। साथ ही पक्षकारों को जारी समन नोटिस के समय पर तामील होने पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। कहा कि आपसी रजामंदी के आधार पर मुकदमों का निपटारा कराने से न किसी की जीत होती है और न ही किसी की हार। इसमें दोनों ही पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिल जाता है।
विज्ञापन

बैठक में एडीजे सतीश चंद्र द्विवेदी, एडीजे संजय के लाल, एडीजे दीप नारायण तिवारी, एडीजे सत्येंद्र पांडेय, एडीजे विनीत नारायण पांडेय, सीजेएम संजय कुमार, सिविल जज अरुण कुमार यादव, सिविल जज एफटीसी प्रवीण कुमार सिविल, सिविल जज वसुंधरा शर्मा, ग्राम न्यायालय मानिकपुर न्यायाधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, जेएम संघमित्रा मौर्य मौजूद रहे। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed