फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Services of seven teachers terminated

Chitrakoot News: सात शिक्षकों की सेवाएं समाप्त

Sun, 24 Mar 2024 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Services of seven teachers terminated
चित्रकूट/बांदा। जिले के माध्यमिक कॉलेजों में कई साल से पढ़ा रहे सात तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इसमेें जिले के राजापुर, मऊ और इटवां कालेज के शिक्षक हैं। पूरे मंडल के 28 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं।
विज्ञापन

लगभग 25 साल से इंटर काॅलेजों में लेक्चरर के रूप में सेवाएं देने वाले तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण न हो पाने के कारण अदालत के आदेश पर शासन ने सभी जिले से आख्या मांगी थी। इसी आधार पर चित्रकूटधाम मंडल के 28 शिक्षकों की सूची प्रदेश मुख्यालय लखनऊ को भेजी गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि इस सूची में जिले के सात शिक्षक शामिल हैं। एक अन्य शिक्षक शामिल हैं, लेकिन उनका मामला अदालत में विचाराधीन है। इन तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। ऐसे तदर्थ शिक्षक राजापुर, मऊ व इटवां में वर्ष 1994-95 से विभिन्न कालेजों में सेवाएं दे रहे थे। इस सूची में बांदा के छह शिक्षक शामिल हैं हालांकि बांदा के किसी अधिकारी ने इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं की है। इस सूची में हमीरपुर व महोबा के भी तदर्थ शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट के तदर्थ शिक्षकों में तुलसी इंटर कालेज राजापुर के नवल किशोर मिश्रा, महेंद्र प्रताप सिंह व सूर्यप्रकाश त्रिपाठी शामिल हैं। मऊ पंडित पुरुषोत्तम द्विवेदी इंटर काॅलेज मऊ के सुभाष चंद्र द्विवेदी, मैन चंद्र त्रिपाठी व आनंदी प्रसाद हैं। इटवां के सुभाष इंटर कालेज के सत्यप्रकाश शुक्ला हैं। इसके अलावा महर्षि वाल्मीकि इंटर काॅलेज खंडेहा के एक शिक्षक का भी नाम है लेकिन इनका मामला अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed