{"_id":"6a85f3f4f173ddd5d40f265c","slug":"sentence-to-be-pronounced-today-in-the-murder-of-the-young-man-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-135224-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: युवक की हत्या में आज सुनाई जाएगी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: युवक की हत्या में आज सुनाई जाएगी सजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरा गूदर में बांदा के युवक की हत्या के मामले में सत्र न्यायालय ने दंपती को दोषी करार दिया है। एक आरोपी के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। अब आज (बृहस्पतिवार) को अदालत अपना फैसला सुनाएगी।
बांदा के बिसंडा निवासी रामदुलारी ने बताया कि बेटा धीरज (20) सात जुलाई 2019 को चित्रकूट के कटरा गूदर निवासी ननकई उर्फ रीता से मिलने आया था। इसके बाद बेटा घर नहीं लौटा। वह पता करने आई तो रीता व उसके पति ने कोई जानकारी नहीं दी और भगा दिया था। रामदुलारी ने दंपती व सुशील तिवारी के खिलाफ बेटे को गायब कर हत्या का आरोप लगाया था। कुछ दिन बेटे का शव मिला था। सत्र न्यायाधीश शेषमणि ने दंपती को दोषी पाया। वहीं सुशील तिवारी के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले।