फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sent a letter to MP asking for basic facilities

Chitrakoot News: सांसद को पत्र भेजकर मांगी मूलभूत सुविधाएं

Mon, 16 Oct 2023 11:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 16 Oct 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Sent a letter to MP asking for basic facilities
चित्रकूट/मानिकपुर। पाठा क्षेत्र के गढचपा गांव का लोहरा पुरवा के ग्रामीणों ने बताया कि वह सब आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कई बार उच्चाधिकारियों से फरियाद लगाने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो सका। रविवार को पुरवावासियों ने सांसद को पत्र सौपकर समस्या निदान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सांसद आरके सिंह पटेल को सौपें पत्र में पुरवा निवासी राम कुमार, कामता, बद्री, धर्मपाल, संवारे, मुनइया, कल्लू, ननका आदि ने बताया कि मानिकपुर ब्लाॅक क्षेत्र के गढ़चपा गांव के मजररा लोहरा में बिजली की लाइन नहीं बिछी है। चार वर्ष पहले खंभे लगा दिए गए है। अभी तक विद्युत तार नहीं डाले गए हैं। पहले कोटा से मिट्टी का तेल मिल जाता था, जिससे रोशनी का प्रबंध कर लेते थे। अब वह भी नसीब नहीं है। बताया कि अंधेरा होने के चलते जहरीले कीड़ों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

बच्चों का पठन पाठन प्रभावित होता है। पुरवा वासियों की एक और अहम जरूरत सड़क है। कच्चा मार्ग होने से बारिश में आवागमन दूभर हो जाता है। हैंडपंप न होने से पेयजल का संकट बना रहता है। कई बार उच्चाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मांग की है कि अविलंब मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed