{"_id":"69694215adfa8178a403e7ea","slug":"senior-treasury-officials-blamed-the-ato-and-accountant-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-125790-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: वरिष्ठ कोषाधिकारियों ने एटीओ व अकाउंटेंट पर मढ़ा दोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: वरिष्ठ कोषाधिकारियों ने एटीओ व अकाउंटेंट पर मढ़ा दोष
विज्ञापन
कोषागार घोटाले में तीन अकाउंटेंट को आज जांच के लिए बुलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। 43.13 करोड़ के घोटाले के चलते बृहस्पतिवार को अवकाश के दिन भी कोषागार दफ्तर में हलचल रही। विशेष जांच दल ने शुक्रवार को तीन चिह्नित बिचौलियों और तीन अकाउंटेंट को पूछताछ के लिए बुलाया है।
कोषागार घोटाले की जांच का दायरा वर्ष 2014 तक विस्तृत होने के कारण अब तीन एकाउंटेंट की भूमिका की भी गहन जांच हो रही है। सूत्रों के अनुसार, तीन वरिष्ठ कोषाधिकारियों ने घोटाले का पूरा ठीकरा एटीओ (सहायक लेखा अधिकारी) और एकाउंटेंट पर फोड़ने का प्रयास किया। वरिष्ठ कोषाधिकारियों कमलेश कुमार और शैलेश कुमार ने बताया कि उनके डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर एकाउंटेंट और एटीओ ने धनराशि पेंशनरों के खातों में भेजी है।
अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। सारा डेटा एसआईटी के पास सुरक्षित है और आवश्यकता पड़ने पर कोषागार विभाग से फाइलों का मिलान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
................
बिचौलिए पर परिजनों को धमकी देने का आरोप
कोषागार घोटाले में 99 नामजद आरोपियों में से सिर्फ एक वरिष्ठ जोगवादेवी की जमानत हाईकोर्ट से मंजूर होने के बाद बिचौलिया अमित मिश्रा पर परिजनों को धमकी देने के आरोप लगे हैं। बृहस्पतिवार को पेंशनर के पुत्र शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इसकी जानकारी पुलिस थाने में दी गई है। जोगवादेवी ने अपने बयान में बिचौलिए अमित मिश्रा का नाम लिया था, जिसके खाते का इस्तेमाल शादी के नाम पर रुपये मंगवाने के लिए किया गया था। पुलिस अब बिचौलिए की तलाश कर रही है।