{"_id":"60ca3a508ebc3e29e92cdcef","slug":"seminar-with-girl-students-then-vaccination-chitrakoot-news-knp634600945","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के साथ गोष्ठी फिर टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं के साथ गोष्ठी फिर टीकाकरण
विज्ञापन
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय बेड़ी पुलिया में टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बुधवार को पहले गोष्ठी हुई फिर टीकाकरण का कैंप लगा जिसमें छात्राओं ने कोरेाना से बचाव के लिए टीका लगवाया। जिलाधिकारी ने इन छात्राओं को प्रमाणपत्र बांटे।
गोष्ठी में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना वायरस से जूझ रहा है। सुरक्षित रहने का विकल्प मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, हैंड सैनिटाइजर आदि हैं। इसके बचने के लिए वैक्सीनेशन कराएं। उन्होंने छात्राओं से सवाल भी किये कि कौन सी बीमारी है जो वैक्सीनेशन से खत्म होती है कुछ बच्चों ने जवाब दे दिया कि खसरा, पोलियो आदि है। बताया कि किस प्रकार टीकाकरण से ही व्यक्ति के प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। जिससे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता इस वायरस से लड़ सके। वैक्सीनेशन के लिए घबराए नहीं। इसमें बढ़चढ़ कर भाग ले।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय कर्वी के प्राचार्य डा. राजेश कुमार पाल, संचालक डा.वंश गोपाल, डा.सीमा कुमारी, डा. रामनरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
---
एक संक्रमित मिला, छह एक्टिव केस
चित्रकूट। जिले में बुधवार को सिर्फ एक कोरेाना पाजिटिव मरीज मिला है। अब जिले में कुल एक्टिव केस सिर्फ छह रह गये हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को कुल 1929 लोगों की जांच की गई। जिनमें एक संक्त्रस्मित केस मिला है। डिस्चार्ज मरीजों की संख्या तीन व एक्टिव केस 6 हैं। (संवाद)