फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   selsamain ke sir par phodee sharaab kee botal, 12 hajaar nikaale

सेल्समैन के सिर पर फोड़ी शराब की बोतल, 12 हजार निकाले

Mon, 17 Aug 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
selsamain ke sir par phodee sharaab kee botal, 12 hajaar nikaale
चित्रकूट। सदर कोतवाली इलाके के रेहुंटिया गांव के पास अंग्रेजी शराब की दुकान में सोमवार शाम को बवाल हुआ। शराब लेने आए युवकों ने सेल्समैन के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी। कैश बैग से लगभग 12 हजार रुपये छीनकर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। एक भाग गया। आरोपियों को कोतवाली लाया गया है।
विज्ञापन

मानिकपुर मार्ग की रेलवे क्रासिंग से पहले रेहुंटिया गांव में आबकारी ठेकेदार रणधीर सिंह चौहान की अंग्रेजी शराब की दुकान है। सेल्समैन रज्जू द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को तीन युवक बाइक से शराब लेने आए। यह दो बार शराब ले गए। तीसरी बार अद्धी लेकर गए। कुछ देर में लौटने पर अद्धी के बदले दो पौव्वा मांगे। सील टूटी होने पर बदलने से इंकार कर दिया। इसको लेकर बहस करने लगे। इस बीच दो युवक दुकान में घुस गए। यह शराब की बोतलें फोड़ने लगे। एक बोतल सिर पर फोड़ दी। गाली गलौज कर बैग से लगभग 12 हजार रुपये छीनकर ले जाने लगे। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। तीसरा भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed