फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Select the subject according to your interest

रुचि के अनुसार विषय का चयन करें शिक्षक

Thu, 03 Mar 2022 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Select the subject according to your interest
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की चार इकाइयों का शिविर लगाया गया। इसमें छात्र, छात्राओं को मानसिक, शारीरिक, सामाजिक अवसाद से बचने के लिए संगोष्ठी हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं को रुचि के अनुसार कॅरियर चुनने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रो डॉ. संजय नायक ने बताया कि निर्णय लेने की क्षमता स्वस्थ व्यक्ति की निशानी होती है। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि स्वस्थ व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहता है। यदि कहीं मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो परामर्शदाता, शिक्षक से मार्गदर्शन लेना चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि छात्र, छात्राएं रुचि के अनुसार कॅरियर का चुनाव करेंगे तो लक्ष्य प्राप्त करना आसान होगा। लक्ष्य निर्धारित करने पर योग्यता क्या होनी चाहिए यह पता रहे। विषय का चयन अधिक अनिवार्य होता है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार पाल ने अनुशासन में रहते हुए लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. वंश गोपाल, डॉ. हेमंत कुमार बघेल और डॉ. गौरव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed