फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   See the reality of the approach road to the Yamuna River Bridge

Chitrakoot News: यमुना नदी सेतु के पहुंच मार्ग की देखी हकीकत

Sun, 07 Dec 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 07 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
See the reality of the approach road to the Yamuna River Bridge
चित्रकूट। मऊ सराय-चित्रकूट मार्ग महिला घाट निर्माणाधीन यमुना नदी सेतु का एप्रोच मार्ग का शनिवार को डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह ने निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। मुआयने में डीएम ने स्टोन बैलास्ट भरकर मार्ग को मोटरेबल बनाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही वहां से अवैध कब्जे भी हटाए जाएं।
विज्ञापन

यमुना नदी सेतु के लिए करीब दो किमी लंबा एप्रोच मार्ग स्वीकृत हुआ है, इनमें 400 मीटर पहुंच मार्ग एवं 1705 मीटर अतिरिक्त पहुंच मार्ग शामिल है। इसका निर्माण कार्यदायी संस्था लोनिवि निर्माण खंड द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण में कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक के अधिशासी अभियंता ने बताया कि यमुना नदी सेतु पर 400 मीटर पहुंच मार्ग एवं 200 मीटर अतिरिक्त पहुंच मार्ग पर डीबीएम स्तर तक कार्य हो चुका है तथा शेष लंबाई में जीएसबी एवं नाली निर्माण प्रगति पर है।
विज्ञापन

मार्ग पर जल संस्थान एवं जल निगम द्वारा पूर्व में बिछाई गई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे वहां पर जलभराव हो रहा है। मार्ग की सतह पर गड्ढे हो गए हैं। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को स्टोन बैलास्ट भरकर मार्ग को मोटरेबल बनाने के निर्देश दिए। साथ ही मार्ग के किनारे के अतिक्रमण को भी हटवाएं। यह कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed