{"_id":"68dad077cff0ed4c680d519c","slug":"secretary-suspended-for-embezzling-fertilizer-sale-funds-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-121482-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खाद बिक्री की धनराशि गबन करने के आरोप में सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खाद बिक्री की धनराशि गबन करने के आरोप में सचिव निलंबित
Tue, 30 Sep 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28 सीकेटीपी-16- परिचय- खाद लेने के लिए लाइन में लगी महिला के बेहोश होने पर उसे छांव में ले
विज्ञापन
चित्रकूट। सहकारिता विभाग की सहकारी समिति बी पैक्स शिवरामपुर के सचिव साकेत कुमार श्रीवास्तव को गबन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन पर डीएपी सहित यूरिया खाद की बिक्री की 65 हजार से अधिक धनराशि का गबन करने का आरोप लगा है। मामले की जांच की जा रही है।
सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार ने सोमवार को बताया कि डीएपी व यूरिया खाद की बिक्री मूल्य की धनराशि बैंक में नहीं जमा कर गबन करने के आरोप में सहकारी समिति बी पैक्स शिवरामपुर के सचिव साकेत कुमार श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई दो सदस्यीय गठित कमेटी की जांच में दोषी पाए जाने पर की गई है। 27 सितंबर को निलंबन की संस्तुति की गई थी। मामले में शिकायत के बाद जांच के आदेश 15 सितंबर को दिए गए थे।
विज्ञापन

फोटो 28 सीकेटीपी-16- परिचय- खाद लेने के लिए लाइन में लगी महिला के बेहोश होने पर उसे छांव में ले
विज्ञापन