फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Secretaries open front against BJP MLA

Chitrakoot News: भाजपा विधायक के खिलाफ सचिवों ने मोर्चा खोला

Tue, 10 Dec 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Secretaries open front against BJP MLA
चित्रकूट। मध्यप्रदेश की चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक के खिलाफ मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन/सहायक सचिव संगठन ने सतना डीएम को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया है कि विधायक ने मंच से ग्राम के सचिवों को असंसदीय भाषा का प्रयोग कर अपमानित किया है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

मंगलवार को सचिव संघ अध्यक्ष अजय पांडेय के नेतृत्व में सचिवों ने एसडीएम सुमेश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने 6 दिसंबर को ग्राम पंचायत मझगवं में जिलास्तरीय जन समस्या निवारण शिविर के दौरान सामूहिक मंच से सचिवों व एक अधिकारी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया है। यदि भविष्य में विधायक ने अपशब्दों का प्रयोग किया तो उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस समस्या का समाधान कराया जाए। विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर पूरे मामले में भाजपा विधायक ने कहा कि शासन की योजनाओं के अनुसार सभी को काम करना होगा। इस संबध में वह बुधवार को जनता के सामने अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed