फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SDM gave the message of cleanliness by sweeping

एसडीएम ने झाड़ू लगाकर दिया सफाई का संदेश

Thu, 30 Jun 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
SDM gave the message of cleanliness by sweeping
फोटो-7- राजापुर में सफाई अभियान के दौरान झाडू लगाते एसडीएम प्रमोद झा व अन्य । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर। क्षेत्र के खटवारा गांव में बुधवार को स्वच्छता चौपाल लगाई गई। एसडीएम राजापुर प्रमोद झा ने झाड़ू लगाकर गांववासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। कहा कि घरों के आसपास गंदगी न फेंकें, पौधे लगाएं। घरों व गांव की गलियों-मैदान में बरसात का पानी न जमा होने पाए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने हिनौती तालाब व संपर्क मार्ग का निरीक्षण भी किया। लेखपाल कमलमुनि पांडेय को आदेश दिया कि सड़क के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीण ज्ञानमती, मनोज द्विवेदी, शंकर लाल सैनी ने बताया कि गांव में पेयजल की समस्या है। आवास की भी समस्या बताई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी धनंजय सिंह, नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह गौतम, पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय सिंह, पूर्ति निरीक्षक दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, मानिकपुर के गढ़चपा गांव में लगी चौपाल में उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है। स्थानीय निवासियों की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए कि आम रास्ते व घरों के सामने कूड़ा न फेंके। क्षेत्रीय वनाधिकारी राधेश्याम दिवाकर ने कहा कि एक जुलाई से पौधे लगाने का अभियान शुरू होगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed