{"_id":"6058d3408ebc3e8ccc4c59a6","slug":"sdm-electicity-husband-rupees-wife-chitrakutt-news-knp6192782150","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख मिले, अनशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख मिले, अनशन खत्म
विज्ञापन
डेढ़ लाख मिले, अनशन खत्म
चित्रकूट। विद्युत लाइनमैन राजेश कुमार की मौत का मुआवजा न मिलने पर आमरण अनशन पर बैठी पत्नी सुधादेवी ने अधिकारियों के आश्वासन पर अनशन खत्म कर दिया। सुधा को डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया गया है। जबकि साढे़ तीन लाख रुपये की धनराशि अप्रैल में देने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया है। रविवार की देर रात एसडीएम रामप्रकाश, बिजली विभाग के अधिशाषी अधिकारी हाकिम सिंह के साथ आमरण स्थल पर पहुंचे और अनशन खत्म कराया। (संवाद)
××
चित्रकूट। सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वर्ष 2015 को आधार मानकर आरक्षण लागू किया है। इस आरक्षण से विभिन्न ग्रामों के लोग संतुष्ट नहीं है। ब्लाक पहाड़ी व कर्वी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहित जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजकर आरक्षण सही ढंग से लागू कराने की मांग की है। ब्लाक पहाड़ी के ग्राम भानपुर के चन्द्रशेखर, चुनबाद, लवलेश गुप्ता व कर्वी विकासखण्ड के ग्राम गोबरिया बुजुर्ग के रामस्वरुप, चन्द्रपाल, राजू आदि ने पत्र में अवगत कराया कि भानपुर ग्रामसभा में 2021 के पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए सामान्य आरक्षित की गई है। जबकि वर्ष 1995 में सामान्य पद के लिए थी। वर्ष 2000 में पिछड़ा वर्ग, 2005 में एससी, 2010 में सामान्य, 2015 में एससी पद के लिए आरक्षित रही है। आरक्षण के क्रम में वर्तमान में पिछड़ा वर्ग की आबादी को देखते हुए सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की जानी थी पर ऐसा नहीं किया गया। (संवाद)
---------