{"_id":"696fc8d9a9c601eb3e0b1bb2","slug":"sdm-confiscated-the-jcb-that-was-mining-on-the-banks-of-yamuna-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-126015-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: यमुना किनारे खनन कर रही जेसीबी को एसडीएम ने किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: यमुना किनारे खनन कर रही जेसीबी को एसडीएम ने किया जब्त
Tue, 20 Jan 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
20 सीकेटीपी-19- थाने के बाहर खड़ी जेसीबी।
- फोटो : पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र का उद्घाटन करतीं एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ साथ में मौजूद डीआईजी आगरा शैलेश पांडेय और एसएसपी सौरभ दीक्षित। स्रोतः पुलिस
चित्रकूट। मऊ तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर मंगलवार को एसडीएम राम ऋषि रमन ने छापा डाला और यमुना नदी के किनारे अवैध खनन करती जेसीबी मशीन को जब्त किया। बाद में उसे मऊ पुलिस के सुपुर्द किया।
यमुना सड़क मऊ के पास नदी किनारे जेसीबी मशीन से नियमों के विपरीत मिट्टी खनन होने की एसडीएम को सूचना मिली थी। जिस पर एसडीएम मय फोर्स के संग मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान अवैध खनन की पुष्टि हुई। मशीन चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। जेसीबी को तत्काल जब्त कर थाने में जमा करा दिया गया है।
इस संबंध में खनिज विभाग को भी रिपोर्ट भेज दी गई है। क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ लगातार निगरानी की जा रही है। अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)