{"_id":"61bcd7f8a56f7f5e68628899","slug":"school-chitrakoot-news-knp670143875","type":"story","status":"publish","title_hn":"ajadi","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ajadi
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर(चित्रकूट)। जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ललित कला कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आलोक त्रिपाठी ने बताया कि छात्र छात्राओं को चयन रुचि व विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कला की विधाओं को सीख कर जीवन में उपयोगी बनाने की सीख मिलेगी।
संयोजक संतोष यादव ने कला के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों से अवगत कराते हुए रोजगार के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला के तरुण बाघ ने पोस्टर डिजाइन में आजादी के अमृत महोत्सव पर क्रांतिकारियों के योगदान को दर्शाया। प्रशिक्षक नारायण नाहक ने महात्मा गांधी के चित्र को कागज पर उकेर कर छात्र छात्राओं को विधि से परिचित कराया। इस दौरान शिक्षक एके मिश्रा, राम सिंह, अजय कुमार, शशि श्रीवास्तव, दीपिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।