{"_id":"684c6e4592a7a7b1f0078821","slug":"sapna-won-the-gold-medal-in-javelin-throw-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-116904-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: भाला फेंक में सपना ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: भाला फेंक में सपना ने जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन
खिलाड़ी सपना देवी (बीच में)।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। सपना देवी ने प्रयागराज के मदनमोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित ओपेन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत की। 10 जून को आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 39.80 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता है। सपना यहां के स्टेडियम के खेलो इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण लेती हैं।
स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच अंगद सिंह यादव ने बताया कि इस जीत के बाद सपना का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 21 से 23 जून तक प्रयागराज में ही होगी। सपना की इस उपलब्धि पर सांसद, विधायक, डीएम, सीडीओ, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी, कृषक इंटर कॉलेज भौरी के प्रधानाचार्य आदि ने हर्ष जताया है।
शुक्रवार को यहां आने पर क्रिकेट कोच फिरोज अंसारी, खेल शिक्षक श्याम सुंदर यादव, श्रीकृष्ण, जितेंद्र त्रिपाठी, अख्तर हुसैन, शिवशंकर उपाध्याय, विनोद सिंह ने सपना को बधाई दी है।