फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Salman and Shahrukh sold their donkeys for 80,000 each, women traders also bought donkeys and mules.

Chitrakoot News: सलमान, शाहरुख बिके 80-80 हजार में महिला कारोबारियों ने भी खरीदे गधे-खच्चर

Thu, 23 Oct 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 23 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Salman and Shahrukh sold their donkeys for 80,000 each, women traders also bought donkeys and mules.
मंदाकिनी किनारे एतिहासिक अंतरराज्यीय गधा मेला परिसर में गधे व खच्चर से सजी बाजार। संवाद - फोटो : मंदाकिनी किनारे एतिहासिक अंतरराज्यीय गधा मेला परिसर में गधे व खच्चर से सजी बाजार। संवाद
सुधीर अग्रवाल
विज्ञापन

चित्रकूट। दीपावली मेला में परंपरागत तरीके से मंदाकिनी किनारे अंतरराज्यीय ऐतिहासिक गधा व खच्चर मेला का आयोजन हुआ। आधुनिक मशीनरी और वाहनों के दौर में यह अद्भुत मेला है।व्यापारी गधे व खच्चर लेकर दूर राज्यों से आए। इसकी खासियत गधा व खच्चर मालिक इनके नाम फिल्मी सितारों के नाम से रखते हैं। इस बार शूटर के नाम का भी खच्चर दिखा। यह पूरा मेला लगभग डेढ़ करोड़ का रहा।
गधे मेले में सलमान व शाहरुख के नाम वाले 80-80 हजार में बिके। इस दौरान फिल्मी हीरोइनोंं के नाम के भी मवेशी खूब बिके। मेले में कई महिला व्यापारी भी गधा बेचने और खरीदने के लिए आयीं।मंदाकिनी नदी के किनारे परिसर में लगता है। इस संबध में दिगबंर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास बताते हैं कि औरंगजेब ने गधों व खच्चर मेला की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

इसमें यूपी के प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा व एमपी क्षेत्र के सतना, पन्ना, दमोह, रीवा, सागर,पन्ना के अलावा छत्तीसगढ़ व झारखंड से व्यापारी गधे व खच्चर बेचने के लिए आते हैं। कौंशाबी के व्यापारी कमल पयासी ने बताया कि वह दस साल से मेला में गधे बेचने आता है। व्यापारी देव सिंह ने बताया कि कई गधों व खच्चर के नाम फिल्मी हीरो के नाम से रहते है। पन्ना जिले के चुन्नू प्रसाद ने बताया कि उनकी अच्छी बिक्री हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed