{"_id":"5611df80539abdef46a1b6834336e287","slug":"salesmen-s-throat-slit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन की गला रेतकर हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन की बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। बदमाश इसके बाद दुकान से 55 हजार रुपये लूट ले गए। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। एसपी और एएसपी ने मौका मुआयना करने के बाद लूट केविरोध पर सेल्समैन की हत्या किए जाने की आशंका जताई। मृतक के बड़ेे भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
शिवरामपुर कस्बे में पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर अंग्रेजी शराब की दुकान है। इसके तीन पार्टनर मनोज श्रीवास्तव, कलावती व राजू हैं। दुकान में कोल गदहिया निवासी शिवलखन यादव का बेटा लालता (32) सेल्समैन था । शुक्रवार रात करीब 11 बजे दुकान में घुसे बदमाश सेल्समैन लालता की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर गुल्लक में रखे 55 हजार रुपये लूट ले गए । शनिवार सुबह शराब की दुकान में लालता का शव बरामद होने पर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पाकर एसपी केके चौधरी व अपर पुलिस अधीक्षक आरडी चौरसिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
दुकान के पास के कमरे से पुलिस अंदर पहुंची। युवक के गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे । दुकान के पीछे का दरवाजा खुला था और खाली गुल्लक वहीं पड़ी मिली । एसपी ने आशंका जताई दुकान में रखी नगदी लूटने ही दो बदमाश आए थे। सेल्समैन के लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी और नकदी लेकर भाग गए। उन्होने कहा बदमाश जल्द पकड़े जाएंगे। डाग स्क्वायड ने मौके पर सुराग पता लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव, सपा नेता फराज खां व पवन पटेल ने पुलिस से जल्द हत्यारों को पकड़ने की मांग की है। सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज यादव ने कहा ठेकेदार ने पांच दिन से दुकान में रखी बिक्री की रकम क्यों नहीं हटाई । मृतक की पत्नी बिट्टन देवी व दो पुत्रियों को सभी ने ढांढ़स बंधाया। बड़े भाई सोनपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व लूट का मामला दर्ज किया गया है।