फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sales will increase due to reduction in GST rates, customers will benefit

Chitrakoot News: जीएसटी की दरें कम होने से बढ़ेगी बिक्री, ग्राहकों को फायदा

Thu, 04 Sep 2025 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Sales will increase due to reduction in GST rates, customers will benefit
फोटो 16 सीकेटीपी-11- परिचय- विनोद केसरवानी। संवाद
चित्रकूट। खाने-पीने, इलेक्ट्राॅनिक सामान सहित अन्य वस्तुओं में जीएसटी दरों में की गई कमी पर व्यापारियों ने अपनी अलग-अलग राय दी है। कुछ ने कहा कि जीएसटी की दरें कम होने से ग्राहकों को फायदा होगा और सामान की बिक्री अधिक होगी। कुछ का मानना है कि टैक्स जमा करने में होने वाली परेशानी से बच सकेंगे और कुछ का मानना है कि सरकार ने टैक्स तो कम किया लेकिन कंपनियां अपने प्रोडक्ट का दाम बढ़ा लेंगी। इससे महंगाई पर अंकुश नाममात्र का ही होगा।
विज्ञापन


मोबाइल पर भी कम होनी चाहिए जीएसटी

इलेक्ट्राॅनिक सामान बेचने का कारोबार करने वाले प्रो. विनोद केसरवानी ने बताया कि एसी सहित टीवी में 28 प्रतिशत जीएसटी लगती रही है। इनमें 18 प्रतिशत की अब जीएसटी लगेगी। दर कम होने बिक्री अधिक होगी। बताया कि मोबाइल में लगने वाली जीएसटी में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें भी दरें कम करना चाहिए।
विज्ञापन


बाइक, कार के दाम में आएगी कमी
बाइक व कार बेचने का कारोबार करने वाले श्याम एजेंसी के प्रो. देवेश जैन ने बताया कि अभी तक 28 प्रतिशत की दर से अभी तक जीएसटी लगता था। अब 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे बाइक व कार के दामों मेंं कमी आएगी। बताया कि अभी तक एक लाख की बाइक में 21 हजार लगभग जीएसटी लगता था। अब दर कम होने से छह हजार का फायदा उपभोक्ता को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



घी, तेल पर 12 से घटाकर 5 प्रतिशत जीएसटी
किराना व्यापारी महेश साहू ने बताया कि घी, तेल सहित अन्य खाने पीने वाली वस्तु सहित साबुन के दाम में जीएसटी की दर 12 से घटाकर 5 प्रतिशत की गई है। इससे वस्तुओं के दाम कम हो जाएंगे। इससे ग्राहकों को फायदा होगा और बिक्री भी अधिक होगी।

जस का तस हो जाएगा दाम
दवा विक्रेता जूली पहारिया ने बताया कि जीएसटी स्लैब कम व दो तरह का होने का फायदा तो है लेकिन जिस कंपनी के प्रोडक्ट के दाम कम होंगे वह कंपनी इसे फिर से बराबर करने के लिए टैक्स कम कर उत्पादन मूल्य बढ़ा लेगी। इससे उसका दाम कुछ दिन में जस का तस हो जाएगा।

लहंगा, कंबल के दाम होंगे कम
कपड़ा व्यापारी संजीव अग्रवाल ने बताया कि महंगे कपड़ों में जीएसटी 12 प्रतिशत लगती थी। अब लहंगा व कंबल सहित अन्य महंगे कपड़ों में 5 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगेगी। इससे इनके दाम कम हो जाएंगे। इससे बिक्री अधिक होगी।



सरकार की घोषणा का व्यापार मंडल ने किया स्वागत
जीएसटी स्लैब कम किए जाने और अब दो तरह के ही जीएसटी टैक्स लगने की सरकार की घोषणा का व्यापार मंडल ने स्वागत किया है। गुरुवार को शहर के स्टेशन रोड पर स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार कर घोषणा का स्वागत कर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि इससे व्यापारियों को टैक्स अदा करने में भी आसानी होगी। काफी समय व धन बचेगा। बैठक में केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर धन्यवाद भी दिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, गुलाब गुप्ता, सुनील द्विवेदी, सत्यनारायण केसरवानी, रामबाबू गुप्ता, दिलीप केसरवानी, शैलेंद्र गुप्ता, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।

फोटो 16 सीकेटीपी-11- परिचय- विनोद केसरवानी। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी-11- परिचय- विनोद केसरवानी। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी-11- परिचय- विनोद केसरवानी। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी-11- परिचय- विनोद केसरवानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed