फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Saints and Mahants put their seal on Yogi's work

योगी के कार्यों पर संतों-महंतों ने लगाई मोहर

Sun, 16 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Saints and Mahants put their seal on Yogi's work
चित्रकूटः विहिप की बैठक में मौजूद विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही। रामायणी कुटी में हुई विहिप कानपुर प्रांत की बैठक में संतों-महंतों ने योगी आदित्यनाथ के कामों पर मुहर लगा दी। भाजपा सरकार के कार्यों को गिनाकर संतों-महंतों से योगी की सरकार फिर बनवाने के लिए एकजुट होने की अपील भी की गई।
विज्ञापन

बैठक विहिप के उपाध्यक्ष और अयोध्या मंदिर न्यास के महामंत्री चंपत राय की मौजूदगी में हुई। इसमें संतों-महतों ने भाजपा सरकार में मिले फायदे गिनाए। संतों ने कहा कि संत समाज की भलाई, मठ-मंदिरों की सुरक्षा और उद्धार चाहते हैं तो एक बार योगी की सरकार को लाना होगा।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ के जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि अगर होली माननी है और राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं तो केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी की जोड़ी बनाए रखिए। उन्होंने मोदी-योगी को राम लक्ष्मण की संज्ञा दी। जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि वर्ष 2015 को होली शुक्रवार को थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय प्रदेश में सपा की सरकार थी। सरकार ने ऐलान किया था कि 11 बजे दोपहर तक ही होली खेली जाएगी। इसके बाद मुसलमानों को जुमे की नमाज पढ़ती है, इसलिए होली खेलना बंद कर दें। इस बार भी होली मार्च में है और अगर होली खेलना चाहते हैं तो इस जोड़ी को बनाए रखें।

भाजपा की सरकारों से ही देश का भला
बैठक में विहिप के उपाध्यक्ष चंपत राय ने पत्रकारों से बातचीत की। इसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार ने अयोध्या से लेकर कई धार्मिक स्थलों पर बेहतर काम किया है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से ही देश का भला होगा। राय ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर का निर्माण जल्द पूरा होगा। अभी प्रतिदिन 20 हजार लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed