फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sailors hope for help from the administration for the first time.

Chitrakoot News: नाविकों को पहली बार प्रशासन से मदद की उम्मीद

Sun, 04 Oct 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 04 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sailors hope for help from the administration for the first time.
04 सीकेटीपी-10-मूलचंद्र। संवाद
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी की बाढ़ से हर साल प्रभावित होने वाले नाविकों को पहली बार प्रशासन से मदद की उम्मीद जगी है। जिला प्रशासन ने रविवार को 17 नाविकों की क्षतिग्रस्त नावों का सर्वे शुरू किया है।
विज्ञापन

मंदाकिनी में आई बाढ़ ने धर्मनगरी में जमकर तबाही मचाई थी। इस त्रासदी में नाविकों को भी झकझोर दिया था। अमर उजाला में 16 सितंबर को ‘233 नाविक परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस दर्द को उजागर किया गया था। इस खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन

रविवार को नगर पालिका की सूची के आधार पर 17 नाविकों की सूची लेकर लेखपाल रामघाट पहुंचा। बाढ़ में कितनी नावें बहीं, कितनी क्षतिग्रस्त हुईं और कितने का नुकसान हुआ, इसकी जानकारी दर्ज की गई। नाविकों का कहना है कि बारिश के मौसम में हर साल नावों को नुकसान होता है, लेकिन अब तक कोई सर्वे नहीं हुआ। पहली बार प्रशासन ने सीधे आकर नुकसान पूछा है, जिससे मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका के ईओ राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश की तरफ पंजीकृत नाविकों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी।
--------
बोले नाविक-पहली बार हमारी चिंता की
15 साल से अधिक समय से रामघाट में नाव चला रहे हैं। हर बारिश में बाढ़ आती है और नाविकों को नुकसान होता है। इस बार पहली बार प्रशासन की ओर से नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। इससे कुछ भरपाई हो सकेगी। -सरवन निषाद, नाविक,

20 साल से अधिक समय से नाव चला रहे हैं। इस बार बाढ़ में उनकी नाव क्षतिग्रस्त हो गई। उम्मीद नहीं थी कि प्रशासन नाविकों के नुकसान का सर्वे कराएगा। सर्वे शुरू होने से अब उम्मीद जगी है।- मूलचंद्र निषाद, नाविक, रामघाट

04 सीकेटीपी-10-मूलचंद्र। संवाद

04 सीकेटीपी-10-मूलचंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed