फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sadhvi Laldai and her family were thrown out of the ashram, villagers are angry

Chitrakoot News: साध्वी लालदाई और परिजनों को आश्रम से किया बाहर, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 05 Jul 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi Laldai and her family were thrown out of the ashram, villagers are angry
आवास के बाहर कुर्सी में बैठीं साध्वी लालदाई व मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : संवाद
खोही (चित्रकूट)। कामदगिरि परिक्रमा मार्ग खोही में 50 साल से अधिक समय से रह रहीं साध्वी लालदाई और उनकी बेटी को आश्रम से अदालत के आदेश पर बाहर कर दिया गया। जानकारी होते ही सैकड़ों ग्रामीण आश्रम के पास पहुंचे और साध्वी को परिवार सहित इसी आश्रम में रहने देने की मांग कर रहे हैं। आक्रोश की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। भरतमिलाप मंदिर के महंत ने कहा कि यह मंदिर की जमीन पर साध्वी का कब्जा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को अदालत के आदेश के साथ कर्मचारी भरतमिलाप मंदिर के महंत राममनोहर दास के साथ लाल बाबा आश्रम पहुंचे। उनके साथ सीतापुर व खोही पुलिस टीम भी रही। आश्रम में मौजूद साध्वी लालदाई और उसकी बेटी ने उन्हें बाहर किए जाने का विरोध किया लेकिन महंत नहीं माने। वह अदालत के आदेश की बात रखते हुए कहा कि यह मंदिर की जमीन है।इस पर आरोपियों ने कब्जा कर रखा है। इसे लेकर साध्वी व उनकी बेटी समेत कई अन्य महिलाएं हाथ जोड़कर उन्हें आश्रम में ही रहने की गुहार करती रहीं लेकिन किसी ने एक न सुनी। उनकेे आश्रम के सामान को बाहर कर दिया गया। बुजुर्ग महिला साध्वी ने महंत पर कागजी कानूनी प्रक्रिया में उलझाकर न्यायालय को गुमराह करने का आरोप महंत पर लगाया है। बताया अदालत को सही जानकारी नहीं दी गई। महंत ने बताया कि सिविल कोर्ट चित्रकूट से 31 मई को आदेश दिया था जिसके कर्म में 4 जुलाई तक आश्रम खाली कराने का आदेश पारित किया गया था। जिसके अनुपालन आज आश्रम को खाली कराया गया है।
विज्ञापन

0 मामले की जानकारी होने पर शुक्रवार की देर शाम को लगभग दो सौ ग्रामीण व आश्रम के भक्त मौके पर पहुंचे। आश्रम के बाहर रोती बिलखती साध्वी व उनके परिजनों को ढांढ़स बंधाया और महंत से कहा कि इसी आश्रम में इन्हें रहना दिया जाए।इनके पास कोई अन्य सहारा नहीं है। ग्रामीणों ने महंत पर गंभीर आरोप भी लगाए। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सीतापुर, खोही, शिवरामपुर पुलिस चौकी के अलावा कोतवाली कर्वी व भरतकूप थाने कीपुलिस टीम भी मौके पर बुलाई गई है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed